गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने चुनाव आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर सार्वजनिक उपक्रमों, निकायों, जनप्रतिनिधियों को आवंटित शासकीय वाहनों को वापस लेने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन की प्रक्रियाओं के समापन तक के लिए केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु आवंटित शासकीय वाहनों का दुरुपयोग को रोकने के लिए वापस लेना आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया समापन तक के लिए संबंधित कार्यालय के सक्षम शासकीय प्राधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को वापस करने आदेश जारी कर दिए है।
संबंधित खबरें
महिलाओं व बच्चों के ट्रैफिकिंग/अनैतिक व्यापार की रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
कोरबा मार्च 2025/sns/ जिले में अनैतिक व्यापार/ महिलाओं तथा बच्चों के ट्रैफिकिंग की रोकथाम अधिनियम 1956 तथा नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वोंच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशो तथा बच्चों […]
जिला चिकित्सालय दुर्ग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
दुर्ग, अक्टूबर 2023/जिला चिकित्सालय दुर्ग में डॉ. अरुण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के नेतृत्व में पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल के ओपीडी प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेंडर आधारित लिंग चयन लड़कियों के खिलाफ एक भेदभावपूर्ण व्यवहार है यह सामाजिक आर्थिक एवम सांस्कृतिक कारकों […]
जेलों में बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने और त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिएक्शन टीम गठित
बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/छत्तीसगढ़ के जेलों के बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा घटना उपरान्त त्वरित कार्यवाही के लिए जेल मुख्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर क्यू.आर.टी. द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु नियमित रूप से मॉक ड्रिल तथा […]