मुंगेली, अगस्त 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम परसवारा, शिकारीडेरा (पहाड़ी के पास) में छापामार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब और 1980 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल कर आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी.एस. नुरूटी, वृत्त प्रभारी अधिकारी श्री अमित शाह, आबकारी उप निरीक्षक श्री विशेन चंद्रवंशी एवं पुलिस विभाग, आबकारी स्टॉफ और नगर सैनिक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पहले मजदूरी करने जाता था जम्मू, शासन की योजना का मिला लाभ तो 2 साल से नहीं गया बाहर, यहीं कर रहा हूं खेती=किसान श्री भरत पटेल
रायपुर, 11 नवम्बर 2022/ ग्राम पंचायत अमोरा के श्री भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे […]
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23
जुलूस, रैली अथवा आमसभा पर रोक जांजगीर-चांपा, दिसम्बर 2022/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तारन प्रकाश सिन्हा के आदेश अंतर्गत धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 जिला जांजगीर-चांपा के संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 संपन्न होने जा रहा है। आसन्न त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 में प्रचार-प्रसार के दौरान विभिन्न […]
स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
आवेदन की अंतिम तिथि जनवरी निर्धारितसुकमा जनवरी 2025/sns/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोरनापाल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुकानार एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोंगपाल के लिए विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति के द्वारा सभी विद्यालयों के लिए शैक्षिक पदों के अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व अन्य […]