मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी के प्रभारी श्री विशेन चन्द्रवंशी और आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
राज्य खेल अलंकरण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा पुरस्कार एक से अधिक पुरस्कारों के लिए अलग-अलग करना होगा आवेदन, 26 जून तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी, 21 जून 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को दिया जाता है। खेल अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के इच्छुक खिलाड़ी आगामी 26 जून तक आवेदन […]
रजत जयंती वर्ष महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन
मुंगेली, 22 अगस्त 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार विभागों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में रजत […]
सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष ने सहकारी सम्मेलन में की शिरकत – केंद्रीय सहकारिता बैंक से चारों जिले के 5 लाख 40 हजार किसान सहकारिता से हो रहे लाभान्वित – कृषक उन्नति योजना के तहत 4559 करोड़ 66 […]

