मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था में संचालित व्यवसायों इलेक्ट्रिशियन, कोपा, फिटर एवं वेल्डर में गत वर्ष मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मनोरंजन सास्ंकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री बलराम जायसवाल, आहरण एवं संवितरण अधिकारी श्री संजय एस. आगलावे, संस्था प्रमुख सुश्री हेमपुष्पा, प्रशिक्षण अधिकारीगण श्री शरद साहू, श्री अमित कुमार विश्वकर्मा, श्री रवि कुमार मारकण्डे, श्री मनोज एवं श्री मोक्ष कुमार सहित बड़ी संख्या में संस्था के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
ई-ऑफिस प्रणाली पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के […]
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण कक्षा तीसरी छठवीं और नवमी सभी में रायगढ़ जिले का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शनजिले के 91 स्कूल 325 शिक्षक और 2728 विद्यार्थी शामिल जिले का परिणाम सभी विषयों और कक्षाओं में राष्ट्रीय औसत से भी अधिक
रायगढ़, 14 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर 04 वर्षो में आयोजित और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा संचालित होने वाला परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 का आयोजन रायगढ़ जिले में दिसम्बर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसमें रायगढ़ जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ज्ञात हो उक्त उक्त परीक्षा में चुने […]
रजत जयंती के अवसर पर कटबिटला में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
कोरबा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड कोरबा ग्राम कटबिटला में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ संवर्गीय विभाग उद्यान, पशु चिकित्सा, मछली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला […]


