कोरबा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने समाचार पत्र में प्रकाशित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोरगा समिति की जांच जारी है। जांच हेतु पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कटघोरा श्री मणिशंकर मिश्रा एवं पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिनंदन उइके को सयुंक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा के प्रभारी संस्था प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा को हटाकर श्री हरिनंदन सिंह उइके संस्था प्रबंधक शाखा पोड़ी उपरोड़ा को मोरगा समिति का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
दीदी के गोठ, संघर्ष से सफलता तक की सच्ची कहानी एपिसोड 05 का हुआ सीधा प्रसारण
बीजापुर, 13 दिसंबर 2025/sns/- नई चेतना 4.0 जेंडर कैंपेन थीम पर आधारित रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” के विशेष एपिसोड-05 का सीधा प्रसारण जिला पंचायत के सभा कक्ष से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिला समूहों के कार्य, आत्मनिर्भरता, आजीविका संवर्धन और जेंडर […]
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 09 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों से खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति विगत वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान की जाएगी।योजना के तहत 25 वर्ष तक की आयु […]
जिला पंचायत सीईओ ने सत्य साईं एफपीओ और ‘प्रोजेक्ट नैनो’ का किया निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ने सत्य साईं एफपीओ और ‘प्रोजेक्ट नैनो’ का किया निरीक्षण महिलाओं के उत्पादों की सराहना, ड्रोन तकनीक से उर्वरक छिड़काव का लिया जायजा रायपुर, 11 अगस्त 2025– कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने ग्राम टेकारी, विकासखंड धरसीवा में संचालित सत्य […]


