छत्तीसगढ़

निर्वाचन नामावली के संबंध में दावा-आपत्ति 16 नवंबर तक

अम्बिकापुर, नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की संशोधन के लिए दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 16 नवंबर 2022 को ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही 21 नवंबर 2022 तक  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत श्रीगढ़, सरईटिकरा, लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत घघरी, आसनडीह, डुमकी, पड़ौली, धौरपुर एवं चंगोरी, बतौली जनपद के ग्राम पंचायत महेशपुर, सीतापुर जनपद के ग्राम पंचायत सूर, आरा, पेटला, सरगा, रजौटी, मैनपाट जनपद के ग्राम पंचायत पेंट, जामढोढ़ी, लखनपुर जनपद के गणेशपुर, लहपटरा, लटोरी, बेलखरिखा, उदयपुर जनपद के ग्राम पंचायत दावा, तेन्दुटिकरा के वार्डवार निर्वाचक नामावली तैयार है एवं आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। निर्वाचक नामावली 01 जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *