छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान : रंगोली बनाकर नेहरू युवा केन्द्र के युवती मंडल ने किया हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगो को जागरूक

कवर्धा, अगस्त 2022। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा के चारों ब्लाक में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विकासखंड कवर्धा के दीक्षा युवती मंडल ग्राम बानो के द्वारा तिरंगा के तीनो रंगो का रंगोली बनाकर लोगो को हर-घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया और गांव के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच में अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मानसी चन्द्रवंशी, माही चन्द्रवंशी, प्रिया यादव, प्रीति, कीर्ति चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय स्वयंसेविका ब्लॉक कवर्धा) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *