रायपुर 08 अगस्त 2022/ कृषि महाविद्यालय परिसर लाभांडी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में डॉ. प्रदीप शर्मा एवं डॉ. रवि मित्तल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की उपस्थिति मे नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाडी विषयक एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुचिकित्सा विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर ,वन विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बिहान, मनरेगा, उत्कृष्ट गोठान के गौठान अध्यक्ष, सरपंच, गौठान के महिला समूह सदस्य, मॉडल गोठान के नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभाग के समस्त मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के द्वारा नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से विस्तार में चर्चा कर कमियों को दूर कर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर, गोधन न्याय योजना का सुचारू संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक गौठान में गोबर खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाएं दूरुस्त करने के भी निर्देश दिये गये।
*जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि एवं मीडिया टीम के बीच हुआ मैच* *जिला प्रशासन की टीम ने 5 विकेट से जीता मैच* गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ पर आज समूचे प्रदेश में राज्योत्स मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है। इसी कड़ी में जीपीएम […]
बलौदाबाजार, 04 जून 2025/sns/- जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में करोड़ों के लागत के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों क़ो अमालीजामा पहनाने के लिए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार क़ो संध्या में शहर के कई स्थानों का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल सहित अन्य जरुरी निर्देश अधिकारियों क़ो दिये। इस दौरान कलेक्टर दीपक […]
महापौर श्रीमती जानकी काटजू और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने हरी झंडी दिखा कर किया रवानारायगढ़, अक्टूबर 2022/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर जानकी काटजू और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]