छत्तीसगढ़

जिले के युवा सीखेंगे फास्ट फुड बनाने के तरीके, खाद्य पैकेजिंग के बारे में भी जानेंगे बड़ौदा आरसेटी में 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित उद्यमिता और बैंकिंग की भी मिलेगी जानकारी

धमतरी, 27 जून 2025/sns/- स्वरोजगार करने के इच्छुक गांव के बेरोजगार युवक-युवतियां फास्ट फुड बनाने के तरीके सीखेंगे। इसके लिए उन्हें फास्ट फुड स्टॉल उद्यमी की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी। बड़ौदा आरसेटी में आयोजित इस ट्रेनिंग के लिए 35 सीट आरक्षित हैं और इस अवधि में रहने की सुविधा भी मिलेगी। फास्ट फुड ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आगामी 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक, श्री यज्ञेश्वर सामल ने बताया कि यह ट्रेनिंग लेकर जिले के युवा खाद्य निर्माण, भेल-पूरी, दही-पूरी, मसाला पावडर, चाट आदि बनाने में हुनरमंद बन सकेंगे। युवाओं को समोसा, कचौरी, मंथन, बेबी कॉर्न, प्याज पकौड़ा, भाजी सहित फ्राइड राइस, वेजीटेबल पुलाव, दही-चावल, नूडल, चाउमीन, वेज मोमोस की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक, खाद्य पदार्थों की पैकिंग, विशिष्ट खाद्य पैकेजिंग, सरुक्षा उपायों और रोजगार-स्वरोजगार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा उद्यमिता और बैंकिंग के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी।
युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल राशनकार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 93013-91939 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *