छत्तीसगढ़

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के तीसरे चरण में सरपंच व वीएलई के मध्य एमओयू हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अम्बिकापुर, 27 जून 2025/sns/-  जिले में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के तीसरे चरण में 75 पंचायतों में सरपंच व वीएलई के मध्य एमओयू की कार्यवाही के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव तथा सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर  सरपंच व वीएलई के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया तथा अनुबंध पत्र का हस्तांतरण किया गया।
इस दौरान बताया गया कि सरगुजा जिले में प्रथम चरण में 71 पंचायतों तथा द्वितीय चरण में 77 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के रूप में पंचायतों में वित्तीय लेन देन  की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।
कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत श्री यशपाल प्रेक्षा, सरपंच, वीएलई तथा बीपीआरसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *