धमतरी, 27 जून 2025/sns/- सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लीं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्रीमती श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एनआरसी में क्योर रेट, तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की रिपोर्टिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ को इन कामों में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में सुधार लाने और सभी लापरवारी करने वाले संबंधित मेडिकल ऑफिसर्स को नोटिस जारी करने के भी निर्देश बैठक में दिये। बैठक में चारों ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने अनावश्यक सिजेरियन डिलीवरी को नियंत्रित करने तथा सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश भी दिए। इसके अलावा गर्भवती एवं जन्म पंजीयन की संयुक्त समीक्षा आगामी बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर करने के निर्देश सीईओ ने दिए।
संबंधित खबरें
राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों का समय -सीमा में निराकरण करें – कलेक्टर
बलौदाबाजार, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग में लंबित आवेदननो की समीक्षा करते हुए कोर्ट में लंबित प्रकरणों का समय -सीमा में निरकारण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने […]
विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
मुंगेली, 05 नवंबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे, गणना प्रपत्र […]
महतारी वन्दन योजना से पूजा पंडो को मिली आर्थिक संबल
कोरबा, 22 जुलाई 2025/sns/- कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम पंडोपारा की रहने वाली पूजा पंडो की स्थिति पहले से काफी बदल चुकी है। एक समय था जब पूजा आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के चलते अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की “महतारी […]


