बलौदाबाजार, 12 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिले 5 चॉइस सेंटर संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से चॉइस सेंटर संचालको को पूर्ण दस्तावेज अपलोड करना होता है।अपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने पर समय पर प्रमाण पत्र जारी नही होता है और आवेदकों को केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। अपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने वाले कुल 15 लोक सेवा केंद्र व चॉइस सेंटर संचालकों को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किया गया जिसमे से 5 लोक सेवा केंद्र व चॉइस सेंटर संचालको का लोक सेवा केंद्र का लाईसेंस निरस्त किया गए एवं कुल 10 लोक सेवा केंद्र,चॉइस सेंटर संचालक को अंतिम चेतवानी पत्र जारी किया गया है। लाइसेंस निरस्त होने वाले चॉइस सेंटर संचालकों में विकासखंड सिमगा ग्राम हिरमी के अंगिता वर्मा, ग्राम कटगी के अनवर रजा,विकासखंड बलौदाबाजार ग्राम भरसेला के यानेश तिवारी, ग्राम क़सियारा के मनहरण, ग्राम पनगांव के नोखराम ध्रुव शामिल हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले के बाढ़ संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों और राहत टीमों को अलर्ट मोड में रहने और तत्काल प्रतिक्रिया […]
प्रोजेक्ट दक्षः हम होंगे स्मार्ट कर्मचारियों को मिल रहा डिजिटल दक्षता का प्रशिक्षण
रायपुर, 23 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप “प्रोजेक्ट दक्ष“ जिले के शासकीय कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है। इस पहल से अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में धरसीवां ब्लॉक के […]
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली
अंबिकापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान, सभी सीडीपीओ […]

