जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले के बाढ़ संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों और राहत टीमों को अलर्ट मोड में रहने और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ राहत कार्य के लिए गठित टीमों को स्पष्ट रूप से कहा कि जैसे ही कहीं से भी सूचना मिले, वे बिना देर किए मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव और बाढ़ के हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रभावित जगहों से पानी की त्वरित निकासी के इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में टोल फ्री नंबर 07817-222032 पर सूचना दे सकते है । कलेक्टर ने सलखन-खरौद मार्ग पर रिंगनी-कुकदा पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माणाधीन नवीन ब्रिज को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ईई पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित करे। शिवरीनारायण-गिधौरी पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईई जलसंसाधन और तहसीलदार से महानदी के वर्तमान और संभावित जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर अलर्ट सिस्टम, नाव और राहत शिविरों की सूची पहले से तैयार रहे। ईई जलसंसाधन को विभागों के साथ समन्वय कर एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण बैराज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैराज के गेट ऑपरेशन, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईई जल संसाधन को बैराज की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी टीम बढ़ाने को कहा। उन्होंने गार्डन की सफाई और बैराज के आसपास वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील स्थानों की मार्किंग कर वहां राहत सामग्री, नाव, मेडिकल किट और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री शशांक सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
रबी बीज उत्पादन को बढ़ावा किसानों के पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी
रायपुर, 28 जनवरी 2026/sns/- देश में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की […]
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 12 को
बिलासपुर, 06 जनवरी 2026/sns/- आईटीआई कोनी के सीओई भवन मे 12 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल, मशीनिष्ट, वेल्डर, टर्नर, प्लम्बर, ट्रेक्टर मैकेनिक, शीट मेटल मोटर, मैकेनिक मोटर व्हिकल एवं कोपा के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ […]
सेतु निर्माण संभाग दुर्ग अंतर्गत चल रहे बी.टी. पैच रिपेयर के कार्य
दुर्ग, 07 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव के घोषणा अनुरूप वर्षा ऋतु पश्चात् सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान क्षति का विस्तृत सर्वे किया गया। क्षतिग्रस्त पुलों को चिन्हांकित कर मरम्मत हेतु आवश्यक राशि का […]

