दुर्ग, 07 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव के घोषणा अनुरूप वर्षा ऋतु पश्चात् सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान क्षति का विस्तृत सर्वे किया गया। क्षतिग्रस्त पुलों को चिन्हांकित कर मरम्मत हेतु आवश्यक राशि का आंकलन कर मरम्मत हेतु राशि 296.59 लाख रूपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रेषित प्रस्ताव का स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा यथाशीघ्र निविदा आमंत्रण/कार्यादेश जैसी विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर वर्षा समाप्त होते ही सड़कों के मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चिन्हांकित पुलों के मरम्मत को 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
ओमप्रकाश नेताम को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
धमतरी, 21 जून 2025/sns/- कुकरेल तहसील के ग्राम बाजार कुर्रीडीह निवासी श्री ओमप्रकाश नेताम को चतुर्थ श्रेणी ’’भृत्य’’ के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने श्री नेताम को कलेक्टोरेट में भृत्य के रिक्त पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 में मूल वेतन 15,600 रूपये (15,600-49,400) प्रतिमाह एवं छ.ग. शासन द्वारा समय-समय […]
शासकीय आईटीआई कवर्धा में 15 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
कवर्धा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले के आईटीआई के छात्रों जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई कवर्धा मे 15 अक्टूबर 2025 को 10 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा पद टेकनिशियन सुपरवाइजर के 100 […]
कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजितआय-व्यय, सदस्यता अभियान और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई चर्चा
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर के […]

