दुर्ग ,जून 2022/पुलगांव-अंजोरा में शानदार सड़क के दोनों किनारे हरियाली से भी गुलजार रहेंगे। चंपा, कदंब, कोनोकार्पस आदि पौधे दोनों ओर लगाए जाएंगे। हर एक किलोमीटर में अनुमानतः हजार पौधे लगते हैं इस प्रकार दोनों ओर लगभग ग्यारह हजार पौधे लगाये जाएंगे। आज कलेक्टर ने पुलगांव-अंजोरा रोड में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मिनी माता चौक से उन्होंने निरीक्षण आरंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि पौधे थोड़े बड़े आकार के हों। डिवाइडर में चंपा के पौधे के साथ ही बीच में कनेर आदि के पौधे भी लगा दिये जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधों को सहेजना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए ट्रीगार्ड वगैरह लगाए जाएं। ड्रिप आदि के माध्यम से यदि पौधों को पानी दिया जाए तो यह भी बेहतर होगा। कलेक्टर ने कहा कि पौधों के बढ़ जाने से इस रास्ते की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी। पिछले दो सालों में शहर के महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे पौधे लगाये गये हैं। यह पौधे काफी बढ़ गये हैं और पूरा रास्ता काफी खूबसूरत हो गया है। उन्होंने कहा कि वन होम वन ट्री महा अभियान के दौरान भी कुछ पौधे लगाये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से पौधों की व्यवस्था और उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी की तैयारियां कर लेने के निर्देश दिये। उनके भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, डीएफओ श्री शशि कुमार, दुर्ग निगम के प्रभारी आयुक्त श्री आशीष देवांगन, पीडब्ल्यूडी ईई श्री अशोक श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले के 94.28 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण,
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 01 फरवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 88 हजार 454 किसानों से 8 लाख 12 हजार 91.04 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य […]
अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) कुल उत्सव-2023
फोटो=अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) कुल उत्सव-2023
खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में सभी मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत लोगों को मतदान के […]