कवर्धा, जून 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विधि एवं विधाई कार्य विभाग मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 27 जून को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 बजे मंत्री श्री अकबर अपने निवास से कबीरधाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री अकबर 1 बजे कवर्धा आगमन एवं सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2 बजे विधायक कार्यालय कवर्धा में नगर पालिका परिषद कवर्धा के पार्षदों से भेंट मुलाकात करेंगे। 3.15 बजे परिवहन कार्यालय कवर्धा में लाइसेंस शिविर का अवलोकन करेंगे। मंत्री श्री अकबर 3:30 बजे श्री राजेश शुक्ला के निवास पर परिजनों से भेंट मुलाकात करेंगे। 4:15 में सहसपुर लोहारा आगमन एवं तिरोला कुर्मी समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सहसपुर लोहारा से बिरोड़ा, गंडई, धमधा, अहिवारा, कुम्हारी होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
बावन हजार 959 किसानों ने अब तक 20,85,182.80 क्विंटल धान का किया विक्रय
उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022ः- जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की […]
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संभागीय बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ विगत दिवस सरगुजा संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मिशन समन्वयकों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।सर्वप्रथम बैठक में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समस्त अधिकारियों […]