मुंगेली, 30 अप्रैल 2025/sns/- प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट 01 मई को जिले के दो केन्द्रों डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय और शासकीय एस.एन.जी महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के 497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार दोनों परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज को प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री रामनाथ गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12.15 बजे समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस, स्कूल का फोटोयुक्त परिचय पत्र में से किसी एक के साथ प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति ससम्मान पुरातत्व संग्रहालय में सुरक्षित,मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, अफ़वाहों से बचने प्रशासन की अपील
कोरबा ,नवंबर 2021/ कोरबा शहर के आईटीआई चौक स्थित प्राइम लोकेशन की जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के दौरान मिली छत्तीसगढ़ महतारी की पवित्र मूर्ति को जिला प्रशासन ने विधिवत पूजा अर्चना करके ससम्मान पुरातत्व संग्रहालय में सुरक्षित रखवाया है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति इस दौरान किसी भी तरह से खंडित नहीं हुई है […]
छत्तीगसढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने किया सल्फा टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण
मुंगेली 23 फरवरी 2022// कोराना-19 संक्रमण कीे बचाव एवं रोकथाम हेतु जिले में आज एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान का संचालन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने विकासखण्ड पथरिया के सल्फा टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने द्वितीय डोज के […]
बावन हजार 959 किसानों ने अब तक 20,85,182.80 क्विंटल धान का किया विक्रय
उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022ः- जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की […]