छत्तीसगढ़

हिट एण्ड रन दुर्घटना में मृतक तथा घायल के परिजन को प्रतिकर राशि स्वीकृत


 
दुर्ग, 19 जून 2025/
sns/- कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने वाहन दुर्घटना में मृतक तथा दुर्घटना में घायल के परिजन को 2.50 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शीतल कुमार यादव निवासी ग्राम खुटेरी तहसील आरंग जिला रायपुर की विगत 19 मई 2024 को कांजी हाउस के सामने कुम्हारी तहसील भिलाई-3 जिला दुर्ग के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार कुमारी नैनाप्रसाद पिता श्री पिंटूप्रसाद निवासी राजीव नगर सुपेला निजाम किराना स्टोर्स के पास वार्ड क्र. 05 सुपेला भिलाई तहसील व जिला दुर्ग की विगत 08 फरवरी 2024 को खारून ग्रीन के सामने जीई रोड के पास कुम्हारी जिला दुर्ग में सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह ने मृतक श्री शीतल कुमार यादव की विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि श्रीमती जानकी यादव को 2 लाख रूपये तथा दुर्घटना में घायल कुमारी नैनाप्रसाद के विधिक प्रतिनिधि उनके पिता श्री पिंटूप्रसाद को 50 हजार रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *