बलौदाबाजार,24 फरवरी 2022/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय एवं सुराजी गांव योजना का दायरा अब जेल तक पहुँच गया है। जिले में एक और जहां इसका विस्तार बारनवापारा के अंचलों में किया जा रहा है वही दूसरी और इसका विस्तार अब जेल तक किया जा रहा है।कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जेल के भीतर कैदियों को भी स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन एवं अन्य रोजगार मूलक गतिविधियों को प्रारंभ की जा रही हैं। इसके तहत चयनित कैदियों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कैदियो द्वारा परिसर में ही अस्थायी टैंक द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही बाड़ी विकास के तहत साग भाजी का भी रोपण करनें की तैयारी की जा रही है। जिससे जेल में ताजी सब्जी उपलब्ध हो जाएं। इसके साथ ही चारागाह विस्तार हेतु नेपियर घास लगाने की भी योजना की जा रही है। इसके अतिरिक्त खाने बनाने के लिए भी बायो गैस का भी प्लॉट की तैयारी चल रही है। इन सभी कार्यो में सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह नजर रखा जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज उपजेल पहुँचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए पूरे जेल परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन में लगें कैदियों से रूबरू कर उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल किया। साथ ही परिसर में स्थित किचन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष सहित बैरक कक्ष में कैदियों की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जेल निरीक्षक अभिषेक मिश्रा ने जेल की मूलभूत जानकारी सहित समय समय मे होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकारण का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाईं,सीएमओ राजेश्वरी पटेल, सीईओ अनिल कुमार उपस्थित थे। गौरतलब है कि कैदियों को इस कार्य मे कृषि,उद्यानिकी पंचायत एवं नगरीय निकाय विभाग के अधिकारियों द्वारा भी सतत मदद की जा रही है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
मुंगेली 26 सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कम्प्यूटर में कोषालय संबंधित साफ्टवेयर का अवलोकन किया और पेंडिंग बिलों, सीजीपीएफ, सीपीएस आंशिक विकर्षण के प्रकरणों के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोषालय के स्ट्रांग रूम में स्टाम्प एवं टिकटों तथा […]
प्लेटफार्म वर्करों का ई-श्रम पंजीयन कराने 17 अप्रैल तक विशेष रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन
राजनांदगांव, 12 अप्रैल 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जोमेटो, उबेर, ओला, रैपिडो, स्विगी, ब्लिंकीट, इंस्टामार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, प्लेटफार्म, बेस्ड डिलिवरी पर्सन के प्लेटफार्म वर्करों का ई-श्रम पंजीयन कराने के लिए 17 अप्रैल 2025 तक विशेष रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत श्रम पदाधिकारी कार्यालय […]
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, बैठकर पढ़ा रहे शिक्षक को दी चेतावनी
रायगढ़, 13 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा में कसावट लाने के लिये स्कूलों का नियमित निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव, जिला शिक्षा अधिकारी ने नरेन्द्र चौधरी, जिला मिशन समन्वयक एवं भुवनेश्वर पटेल, सहायक जिला परियोजना समन्वयक द्वारा पुसौर विकासखण्ड […]