मुंगेली / जनवरी 2022// वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्य में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के अलावा अब 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री वसंत ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के 48 हजार 559 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के पूर्ति के लिए कल 03 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ स्वयं की सुरक्षा और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगवाई। कलेक्टर श्री वसंत ने बताया कि टीकाकरण हेतु प्राप्त लक्ष्य की शत्-प्रतिशत प्राप्त हेतु जिला प्रशासन तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। कल 05 जनवरी को सभी अशासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलो में अध्ययनरत् 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इस हेतु सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
संबंधित खबरें
सहायक शिक्षक एलबी शशि कुमार बैरागी को किया गया शासकीय सेवा से मुक्त
रायगढ़, अप्रैल2022/ सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीपानी विकासखंड बरमकेला शशि कुमार बैरागी को जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से मुक्त कर दिया गया है। विदित हो कि शशि कुमार बैरागी सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीपानी विकासखंड बरमकेला जिला रायगढ़ द्वारा 16 नवंबर 2021 से बिना सूचना […]
जिला प्रशासन द्वारा रोका गया 02 बाल विवाह
जांजगीर-चांपा मार्च 2025/sns/ महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से 02 बाल विवाह रोके गये। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व […]
जिले में अब तक 2.80 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा महतारी वंदन योजना के लिए फार्मआवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी
रायगढ़, फरवरी 2024/ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने जिले में अब तक 2.80 लाख महिलाओं ने फार्म भरा है। फार्म भरने के लिए 20 फरवरी 2024 अंतिम तिथि है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। […]