छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आपदा से पीड़ित परिवारों के लिए की सहायता राशि स्वीकृत

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कोविड 19 के मृतक ललित राम निवासी ग्राम सिरोली तहसील सारंगढ़ की पत्नी घसनीन बाई के लिए 50 हजार रूपये, सर्पदंश से मृत्यु होने पर तहसील भटगांव के ग्राम बेलाडुला निवासी मृतिका शान्तिबाई यादव के पति प्रेमलाल यादव और ग्राम गिरसा के मृतक दरश के पिता परदेशी निषाद, पानी में डूबकर हुए मौत पर सरिया तहसील के ग्राम जलगढ़ के मृतक रामलाल चौहान की पत्नी सिया चौहान, सारंगढ़ तहसील के नवापारा वार्ड 14 के मृतक दरसूराम जांगड़े की पत्नी मंगली, ग्राम गोड़ीहारी निवासी बंशी पटेल की माता ननकीनोनी, ग्राम अमझर के मृतक दिव्यांशु जायसवाल के पिता प्रकाश जायसवाल को सयुंक्त रूप से राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 (4) के तहत 4 लाख रूपये की स्वीकृति दी है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खाते में डायरेक्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *