छत्तीसगढ़

सरगुजा ओलम्पिक 2026ः सभी तैयारियां पूरी

अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/-  सरगुजा ओलम्पिक 2026 की अंतिम तैयारियों पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल में एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, पार्किंग, चिकित्सकीय व्यवस्था, आवागमन आदि की जानकारी ली। उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी, मीडिया, आमजनों, खिलाड़ियों की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वसंत ने खिलाड़ियों हेतु समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, खेल मैदानों की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवागमन हेतु वाहन सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि जहां खिलाड़ियों हेतु रहने की व्यवस्था है, वहां सुरक्षा हेतु होम गार्ड, महिला दल तैनात रहें। नोडल अधिकारी एक्टिव रहें, सभी जिलों के नोडल से संपर्क रखें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि यह सरगुजा जिले के लिए अच्छा मौका है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अच्छी रणनीति तैयार कर सम्पादित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *