अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/- सरगुजा ओलम्पिक 2026 की अंतिम तैयारियों पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल में एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, पार्किंग, चिकित्सकीय व्यवस्था, आवागमन आदि की जानकारी ली। उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी, मीडिया, आमजनों, खिलाड़ियों की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वसंत ने खिलाड़ियों हेतु समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, खेल मैदानों की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवागमन हेतु वाहन सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि जहां खिलाड़ियों हेतु रहने की व्यवस्था है, वहां सुरक्षा हेतु होम गार्ड, महिला दल तैनात रहें। नोडल अधिकारी एक्टिव रहें, सभी जिलों के नोडल से संपर्क रखें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि यह सरगुजा जिले के लिए अच्छा मौका है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अच्छी रणनीति तैयार कर सम्पादित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सर्पदंश पानी में डूबने से मृत्यु होने से 07 मृतकों के परिवार के निकटतम व्यक्ति वारिसों को कुल 28 लाख रूपयों की सहायता राशि स्वीकृत
कोरबा, 23 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर कोरबा के निर्देश पर अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा, पाली एवं पोंड़ीउपरोड़ा की अनुशंसा पर सर्पदंश, पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण 07 मृतकों के परिवार के निकटतम व्यक्ति/वारिसों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये के मान से […]
खाते में पहुंच रही राशि, महिलाओं को मिल रहा आत्मविश्वास
कोरबा, 09 मार्च 2026/sns/-शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य […]
गुण वत्तापूर्ण जी पी डी पी निर्माण हेतु सरपंच एवं सचिवों की कार्य शाला आयोजित
महासमुंद, 27 सितम्बर 2025/sns/- ग्राम पंचायतों को सशक्त और विकसित बनाने के उद्देश्य से पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत महासमुंद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महासमुंद ब्लॉक की चयनित 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्राम […]

