कोरबा, 09 मार्च 2026/sns/-शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य गाँव की दूरी अधिक होने और रास्ते में घना जंगल तथा पहाड़ होने की वजह से रोजी-मजदूरी का काम भी मिल नहीं पाता था,ऐसे में कई जरूरी कार्यों के लिए पैसे और आर्थिक तंगी के बीच जीवन में भी उदासी थी। महतारी वंदन योजना प्रारंभ होने के बाद नगदी के लिए तरसते सास-बहू को अब खाते में ही हर महीने रुपये मिल जाते हैं, जिससे उन्हें उनकी जरुरतों का सामान खरीदने में कोई परेशानी नहीं आती। हर महीने मिलने वाली महतारी वंदन की राशि इनकी उदासी हटाने के साथ ही खुशियों की वजह भी बन जाती है।पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कारीमाटी में रहने वाली प्रमिला बाई और उनकी सास मंगली बाई ने बताया कि अन्य गाँव से उनके गाँव की दूरी अधिक होने की वजह से वे कही जा नहीं पाते। गाँव में जो थोड़ा बहुत खेत है उसमें ही खेती किसानी में सहयोग कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि गाँव में हाजिरी मजदूरी मिलना मुश्किल है। अन्य गाँव की दूरी इतनी अधिक हैं कि वे चाहकर भी जा नहीं सकते। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना प्रारंभ होने के दौरान उन्होंने भी आवेदन जमा किया था। योजना से जुड़ने के पश्चात हर महीने उनके बैंक खाते में एक हजार की राशि आती है। इस राशि से घर में किराना सहित अन्य जरूरतों की पूर्ति आसानी से हो पाती है। मंगली बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना लागू किए जाने पर हम जैसी पहाड़ और वनांचल क्षेत्र में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को खुशहाल जीवन का एक आधार मिल गया। ग्रामीण महिलाओं के लिए एक हजार की राशि कोई छोटी रकम नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहू के साथ हर महीने बैंक जाकर पैसा निकाल लाती है और इस राशि का उपयोग घर के बहुत जरूरी कार्यों में करती है।
संबंधित खबरें
सरगुजा ओलम्पिक 2026 की पंजीयन स्थिति को लेकर संभागायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
अंबिकापुर, 20 जनवरी 2026/sns/- सरगुजा ओलम्पिक 2026 के अंतर्गत प्रतिभागियों के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा हेतु आज संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालक खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर तथा सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के जिला खेल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संभागायुक्त द्वारा सरगुजा […]
संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सुकमा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
सुकमा, 23 अगस्त 2025/sns/- जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी व सहायक खेल अधिकारी कमल कौसरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25वीं संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2025 को हॉकी स्टेडियम पंडरीपानी, जगदलपुर में किया […]
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, 06 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन […]


