राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विकासखंडों में 10 मार्च से 13 मार्च 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 10 मार्च 2026 को जनपद पंचायत भवन डोंगरगांव, 11 मार्च 2026 को मण्डी परिसर डोंगरगढ़, 12 मार्च 2026 को गांधी सभागृह राजनांदगांव एवं 13 मार्च 2026 को जनपद पंचायत छुरिया सामुदायिक भवन में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर के माध्यम से 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर चाईल्ड व एडल्ट, क्रेजेश एल्ब्रो, चार प्रकार की बैसाखी, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपीचेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएम कीट 16 कैलीपर्स व कृत्रिम अंग सहित अन्य प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा। विशेषज्ञों के मूल्याकन अनुसार दिव्यांगता के अनुरूप लगने वाली उपकरण शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आवेदकों को 22500 रूपए प्रतिमाह से कम का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं मोबाईल नंबर प्रस्तुत करना होगा। उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके पालकों को संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र में आयोजित मूल्यांकन शिविर में शामिल हो कर परीक्षण कराने की अपील की है।
संबंधित खबरें
पोट्ठ लईका पहल अभियान से जिले में 65.81 प्रतिशत बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
राजनांदगांव, 25 अक्टूबर 2025/sns/- जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ और एबीस की पहल के साथ साझेदारी में पो_ लईका पहल अभियान का संचालन किया जा रहा है। पोट्ठ लईका पहल अभियान जून 2024 से संचालित है। जिसके तहत सर्वाधिक कुपोषित बच्चों वाले 241 आंगनबाडी केन्द्रों का चयन किया गया। […]
दलाल के चंगुल से छूटे 18 मजदूर बीजापुर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से कर्नाटक से सकुशल घर लौटे ग्रामीण
बीजापुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- ज्यादा मजदूरी और अच्छे काम का लालच देकर जिले के दो ग्राम पंचायतों कड़ेनार से 11 और घुमरा से 7 कुल 18 ग्रामीणों को एक दलाल सीनू श्रीनिवास अगस्त माह में तेलंगाना राज्य ले गया था। ग्रामीणों को यह व्यक्ति मजदूरी दिलाने के बहाने बाहर लेकर गया, लेकिन बाद में उनके […]
कोंटा में विकास योजनाओं की सघन समीक्षा आवास, एनआरएलएम और विकास कार्यों में लाए तेजी-सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर
सुकमा, 05 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा श्री मुकुन्द ठाकुर ने जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के […]


