राजनांदगांव, 20 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां एवं पोषण सामग्री वितरित की गई। शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने एवं कुपोषण की रोकथाम में सहायता मिल सके। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की विकासखंड स्तरीय टीम तथा स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मेडिकल टीम, एएनएम एवं फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में […]
मनोविकास केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिये चिकित्सा शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार, 16 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार मनोविकास केंद्र बलौदाबाजार में सोमवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. सुरभि दुबे उपस्थित रहीं।शिविर में उन बच्चों का मूल्यांकन किया गया जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य या मनोरोग संबंधी परामर्श की आवश्यकता थी तथा उन्हें और उनके अभिभावकों को आवश्यक […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री श्री साय ने दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की रायपुर 27 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर […]

