अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षादृ2026 के अंतर्गत सोमवार को हिन्दी विषय की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले के निर्धारित 10 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित विशेष उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ता टीम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली तथा शासकीय नगर पालिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1224, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए 02 परीक्षार्थी पकड़े गए। इन परीक्षार्थियों (अनुक्रमांक 21224260130 एवं 21224260005) के विरुद्ध नियमानुसार नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित पाई गई। हिन्दी विषय की परीक्षा के लिए जिले में कुल 1769 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1668 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आगामी परीक्षाओं को भी निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।
संबंधित खबरें
जीवनदीप समिति की बैठक 17 मार्च को
बिलासपुर, 10 मार्च 2026/sns/-जिला चिकित्सालय के जीवनदीप समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 17 मार्च को शाम 5 बजे से मातृ एवं शिशु अस्पताल के तृतीय तल के सभाकक्ष में होगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
महासमुंद, 07 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 13 मार्च […]
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को कलेक्टर ने की शहर वासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
बिलासपुर, 11 अगस्त 2025/sns/- प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से पंडित देवकीनंदन दीक्षित […]

