छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को कलेक्टर ने की शहर वासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील


बिलासपुर, 11 अगस्त 2025/sns/- प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर) में संपन्न होगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *