बीजापुर, 16 मार्च 2026/sns/ – छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिग कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा बीजापुर जिले में संचालित मदिरा दुकान क्रमशः 1- देशी मदिरा दुकान बीजापुर, 2- विदेशी मदिरा दुकान बीजापुर, 3- विदेशी मदिरा दुकान भैरमगढ़ 4- देशी मदिरा दुकान आवापल्ली एवं 5- विदेशी मदिरा दुकान भोपालपटनम में वर्ष 2026-27 दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 अथवा अगले निविदा कार्यवाही सम्पन्न होने तक के अवधि में निकलने वाले मदिरा के खाली कार्टून के विक्रय हेतु इच्छुक खरीददारों से निविदा सील बन्द लिफाफे में 27 मार्च 2026 को अपरान्ह 03 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी संयुक्त जिला कार्यालय भवन जिला बीजापुर में आमंत्रित की गई है।
निर्धारित तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा को जिला स्तरीय गठित विक्रय समिति द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को सायं 04 बजे खोली जावेगी। कार्टून की पृथक-पृथक सीलबंद निविदा जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड बीजापुर के नाम व्यक्तिशः या स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किए गए है। समय पश्चात प्राप्त निविदा पर कोई विचार नही किया जावेगा। वह स्वमेव निरस्त मानी जाएगी। सीलबंद लिफाफे के उपर विषय अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। निविदा खुलने के समय निविदादाता/अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते है।


