छत्तीसगढ़

सुकमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती

सुकमा, 14 मार्च 2026/sns/-शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सुकमा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए 25 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पीजीटी (रसायन शास्त्र) के लिए 1 पद, पीजीटी (अर्थशास्त्र) के लिए 1 पद तथा टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) के लिए 1 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू 25 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा परिसर, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ में लिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पाता शर्तें नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (नेस्ट्स) के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ूूू.मउतेेनाउं.पद या दमेजे.जतपइंस.हवअ.पद पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *