मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 07 आवेदकों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा चुका है इनमें श्री विश्वास मरावी पिता स्व.श्री रामबिहारी मरावी, श्री गोपाल सिंह ध्रुव पत्नी स्व. श्रीमती तिलोचनी मरावी, श्री रोशन ध्रुव पिता स्व. श्री रामभरोस ध्रुव, श्री इंद्रजीत बंजारे माता स्व. श्रीमती उर्मिला भास्कर, श्रीमती सुरेखा राठौर पति स्व. श्री अजय कुमार राठौर, कु. प्रियंशी लाल माता स्व. श्रीमती अंशुमाला लाल तथा श्री हितेश कुमार बघेल पिता स्व. श्री मोहर सिंह बघेल शामिल हैं। इन सभी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, जिनका परीक्षण किया गया है। इस संबंध में किसी को दावा-आपत्ति हो तो, वे 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली में प्रमाण सहित अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
संबंधित खबरें
ई-ऑफिस के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
मुंगेली, 17 फरवरी 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया […]
अराधना भू-स्थापित कामगार एवं कारीगर सहकारी समिति चारपारा के मतदाता सूची का 02 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
कोरबा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- अराधना भू-स्थापित कामगार एवं कारीगर सहकारी समिति चारपारा के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 02 नवंबर को होगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अराधना भू-स्थापित कामगार कारीगर सहकारी समिति मर्यादित चारपारा (कोहड़िया) पंजीयन क्रमांक 160 से प्राप्त जानकारी अनुसार समिति के सदस्यता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया गया है । […]
पीएम सूर्य घर योजना राहत सब्सिडी और स्वच्छ ऊर्जा की सौगात
मुंगेली, 26 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजनांतर्गत आमजनों को राहत, सब्सिडी और स्वच्छ ऊर्जा की सौगात मिल रही है। यह योजना आमजनों को मंहगे बिजली बिल से बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना के हितग्राही गांधी वार्ड मुंगेली के श्री सुधीर सोनी ने […]

