मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने होटलों में छापेमार निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग का मामला सामने आने पर सिलेंडरों को जब्त कर नियमानुसार सुपुर्दगी में दिया गया। पहली कार्रवाई में ग्राम सारधा स्थित प्रिंस होटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में 14 किलोग्राम क्षमता के 02 भरे तथा 04 खाली घरेलू लाल गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका उपयोग होटल संचालक द्वारा नाश्ता एवं मिठाई बनाने के लिए किया जा रहा था। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में दाऊपारा स्थित श्रीराम होटल में भी जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 04 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए।खाद्य अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) प्रदाय, वितरण एवं विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उल्लंघन पाए जाने पर दोनों स्थानों से मिले सभी घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त कर लिया गया। जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित गैस एजेंसियों को सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
वाटरशेड महोत्सव 2025 के माध्यम से जनभागीदारी भूमि एवं जल संरक्षण का संदेश
कवर्धा, 26 नवंबर 2025/sns/-भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जलग्रहण मिशन कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वाटरशेड महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिले के वाटरशेड परियोजना विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम पंचायत शीतलपानी में भूमि एवं जल संरक्षण से संबंधित विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान विविध कार्यक्रमों के […]
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय-कलेक्टोरेट एवं अन्य कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
जगदलपुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय सहित कलेक्टोरेट, जिला पंचायत और अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ बना वैश्विक साझेदारी का आदर्श गंतव्य : मुख्यमंत्री रायपुर 28 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ […]


