मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने होटलों में छापेमार निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग का मामला सामने आने पर सिलेंडरों को जब्त कर नियमानुसार सुपुर्दगी में दिया गया। पहली कार्रवाई में ग्राम सारधा स्थित प्रिंस होटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में 14 किलोग्राम क्षमता के 02 भरे तथा 04 खाली घरेलू लाल गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका उपयोग होटल संचालक द्वारा नाश्ता एवं मिठाई बनाने के लिए किया जा रहा था। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में दाऊपारा स्थित श्रीराम होटल में भी जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 04 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए।खाद्य अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) प्रदाय, वितरण एवं विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उल्लंघन पाए जाने पर दोनों स्थानों से मिले सभी घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त कर लिया गया। जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित गैस एजेंसियों को सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
अमीन भर्ती परीक्षा हेतु व्यापम ने जारी किए दिशा-निर्देश
मोहला, 21 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसके अनुसार परीक्षा का समय पूर्वाहन 12:00 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है।व्यापम ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण […]
कलेक्टर श्री हरिस एस ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की गहन समीक्षा
जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने कृषि […]
नक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील
सुकमा, 11 नवम्बर 2025/sns/-उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में समस्त ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा एवं बारसे देवा के परिजन भी शामिल हुए। जिसमें माड़वी […]

