छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, बच्चों और महिलाओ के स्वास्थ्य जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और जच्चा बच्चा को बचाने की मेडिकल सुविधा, अस्पतालों की स्थिति और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जन औषधि केंद्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों एवं अन्य निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिले के बीएमओ एवं अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। जिले में होने वाले डिलीवरी केस की स्थिति की जानकारी लेकर कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक डिलीवरी स्वास्थ्य संस्थानों में कराने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *