सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने भटगांव आईटीआई का किया आकस्मिक निरीक्षण’शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
धमतरी, 30 जुलाई 2025/sns/- जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के औद्योगिक विकास और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भटगांव स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की समग्र व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और संचालित […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत रायगढ़, 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर श्री […]
12 दिसम्बर को कवर्धा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन
12 दिसम्बर को कवर्धा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन मेडिकल कॉलेज स्थापना से खुलेगा विकास का नया अध्याय – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के नए युग का होगा सूत्रपात कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर […]

