सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का लोकार्पण, स्थानीय विधायक, प्रदेश अध्यक्ष श्री अवस्थी व सूरजपुर,बलरामपुर जिला के पत्रकार हुए शामिल
संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का लोकार्पणप्रतापपुर | 23 जनवरी 2026 (शनिवार)संभाग के इकलौते छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार भवन, प्रतापपुर का लोकार्पण शनिवार को अनाज मंडी के समीप गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते तथा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री […]
जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का किया जा रहा निरंतर निरीक्षण
राजनांदगांव, 11 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को खाद-बीज की कालाबाजारी की आशंका को ध्यान में […]
बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब
रायगढ़, 26 फरवरी 2026/sns/- एनटीपीसी लारा के निकट बिना अनुमति धरना प्रदर्शन आयोजित करने के मामले में जिला प्रशासन ने 5 लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के उल्लंघन पर की गई है।इस संबंध में रायगढ़ निवासी […]

