सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
तय सीमा से अधिक शुल्क लेने वाले चॉईस सेंटर संचालकों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही
धमतरी, 28 अगस्त 2025/sns/- श्रम विभाग में पजीकृत निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रनिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों के विशेषकर नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और नोनी सशक्तिकरण सहायता योजनाएं चल रही हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि विभाग […]
जिले में अब तक 170 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
धमतरी, 04 जुलाई 2025/sns/- जिले में एक जून से अब तक 170.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 236.9 मि.मी. नगरी तहसील और सबसे कम 81.7 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील […]
अधीक्षक कन्हैया लाल पवार को दी गई विदाई
बलौदाबाजार-भाटापारा, 08 जुलाई 2025/sns/- जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल पवार का स्थानांतरण कांकेर जिले के लिए होने पर मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री पवार को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।सभी […]

