रायगढ़, 12 मार्च 2026/sns/- भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक व स्टोरकीपर, ट्रैडमैन-दसवीं उत्तीर्ण, ट्रैडमैन आठवीं उत्तीर्ण, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री […]
कबीरधाम जिले में डिजिटल पारदर्शिता की नई शुरुआत
कवर्धा, 04 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में शासन के निर्देशों को तेजी से अमल में लाया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के कुशल निर्देशन में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर जिले में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। अब कविरधाम जिले की सभी 468 ग्राम […]
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे कलेक्टर
रायगढ़, 12 फरवरी 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया के सिविल अस्पताल तथा चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल […]

