रायगढ़, 12 मार्च 2026/sns/- भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक व स्टोरकीपर, ट्रैडमैन-दसवीं उत्तीर्ण, ट्रैडमैन आठवीं उत्तीर्ण, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह में में शिक्षक पद […]
जिले में 451.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 9 जुलाई 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 8 जुलाई तक 451.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 24.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 564.8 मिली मीटर, पुसौर में 505.7, खरसिया […]
जिला खनिज संस्थान न्यास सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु वरीयता, चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सरगुजा अंतर्गत जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के द्वारा विज्ञापित सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पद हेतु 16 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त विज्ञापित पद हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार लिखित परीक्षा […]

