दुर्ग, 10 मार्च 2026/sns/- जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के अतंर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, अवैध कब्जों पर जेसीबी के माध्यम से शासकीय भूमि रिक्त कराई गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु द्वारा राजस्व अमले और पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम समोदा राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा तहसील व जिला दुर्ग के अतंर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 778 रकबा 0.13 हेक्टेयर भूमि पर किये गये अवैध पक्का दुकान निर्माण, टीन शेेड लगाकर दुकान निर्माण तथा सीमेंट पोल लगाकर किया गया तार घेरा को हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम के ही श्री ब्रजेश ताम्रकार पिता श्री गिरजाशंकर ताम्रकार द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, श्री शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद थे।
संबंधित खबरें
छूटे हुए किसानों का एग्री स्टेक में शीघ्र कराएं पंजीयन – कलेक्टर
बलौदाबाजार,12 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान एग्री स्टेक में किसानों की पंजीयन की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन जुड़े हुए वरिष्ठ क़ृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारियों क़ो एछूटे हुए किसानो का एग्री स्टेक में पंजीयन शीघ्र कराने […]
जिले में “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गूंजा एकता का संदेश
अम्बिकापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय एकता दिवस, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि झंडी दिखाकर पुलिस लाइन मैदान से हुआ, जो गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,आमजनों तथा […]
अशासकीय विद्यालय फीस विनिमय अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु जिला फीस निर्धारण समिति गठित
अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित प्राधिकरण से विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा दिनांक 28 सितम्बर 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनिमय अधिनियम 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला फीस निर्धारण समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर, […]



