दुर्ग, 10 मार्च 2026/sns/- जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के अतंर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, अवैध कब्जों पर जेसीबी के माध्यम से शासकीय भूमि रिक्त कराई गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु द्वारा राजस्व अमले और पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम समोदा राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा तहसील व जिला दुर्ग के अतंर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 778 रकबा 0.13 हेक्टेयर भूमि पर किये गये अवैध पक्का दुकान निर्माण, टीन शेेड लगाकर दुकान निर्माण तथा सीमेंट पोल लगाकर किया गया तार घेरा को हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम के ही श्री ब्रजेश ताम्रकार पिता श्री गिरजाशंकर ताम्रकार द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, श्री शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद थे।
संबंधित खबरें
एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी शिविर कैंप का आयोजन
दुर्ग, 14 जुलाई 2025/sns/- जिला आयुष अधिकारी दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आयुषमान आरोग्य मंदिर नगपुरा के द्वारा 08 जुलाई 2025 ग्राम ढाबा में निशुल्क एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, ग्राम ढाबा के सरपंच श्री कमल नारायण साहू के द्वारा भगवान […]
वार्ड वासियों ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने जनदर्शन में लगाई गुहार- रबी फसल की बीमा राशि प्रदाय करने दिया आवेदन
दुर्ग, 30 सितम्बर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]
जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग, 30 में हृदय रोग के लक्षण चिन्हित-निःशुल्क सर्जरी होगी
अम्बिकापुर, 02 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत प्रातः 10.00 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई। […]


