जांजगीर-चांपा, 12 मार्च 2026/sns/- जिले में संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज कक्षा 10वीं विषय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग, ऑटोमोबाईल-सर्विस टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस एवं ब्यूटी एण्ड वेलनेस की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 805 दर्ज परीक्षार्थियों में से 782 उपस्थित और 23 अनुपस्थित रहे। विकासखंड अकलतरा में आज 108 परीक्षार्थियों में से 104 उपस्थित, 04 अनुपस्थित, बलौदा विकासखंड में 271 परीक्षार्थियों में से 261 उपस्थित, 10 अनुपस्थित, बम्हनीडीह विकासखंड में 215 परीक्षार्थियों में से 212 उपस्थित, 03 अनुपस्थित, नवागढ़ विकासखंड में 50 परीक्षार्थियों में से 48 उपस्थित, 02 अनुपस्थित, पामगढ़ विकासखंड में 161 दर्ज परीक्षार्थियों में से 157 उपस्थित, 04 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जगमग हुआ अजय का घर
राजनांदगांव, 14 नवम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की चमक ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगांव विकसखंड के ग्राम खुज्जी के सरपंच श्री अजय कुमार पंसारी का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर श्री अजय कुमार […]
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 25 फरवरी को
राजनांदगांव, 16 फरवरी 2026/sns/-जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक […]
वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर जिले में होंगे वर्षभर विविध कार्यक्रम
बिलासपुर, 6 नवम्बर 2025/sns/-भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्षभर राज्यभर में विविध कार्यक्रमों होंगे। जिले में इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने संबंधित विभागों को इस संबंध में […]

