छत्तीसगढ़

विकास कार्य के लिए 29.99 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति



दुर्ग, 12 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र पाटन एवं विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर अंतर्गत दो विकास कार्य के लिए 29 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन हेतु निर्धारित क्रियान्वयन एजेंसी क्रमशः मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड पाटन अंतर्गत वार्ड क्र. 07 में विप्र भवन के पास सामुदायिक भवन के प्रथम तल में भवन निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी तरह विख दुर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा यादव छात्रावास के पास स्थित सामुदायिक भवन में रसोई कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु 09 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *