बलौदाबाजार, 24 फ़रवरी 2026/sns/-वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये का श्संकल्पश् बजट सदन में पेश किया। इस बजट में बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के लिये अनेक विकास कार्याे एवं संस्थानों के लिये बजट प्रावधान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्रुतगामी सड़क सम्पर्क योजना अंतर्गत कसडोल से गरियाबंद व्हाया बाग़बाहरा सड़क निर्माण, बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क चौड़ीकरण हेतु 25 करोड़, मटिया कसडोल में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय का स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में उन्नयन, भाटापारा में नालंदा परिसर निर्माण, बलौदाबाजार में बीएड कॉलेज निर्माण हेतु बजट प्रावधान, मड़वा में सतनाम धर्मशाला हेतु 50 लाख, गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढाकर 50 लाख, भाटापारा में मॉडल उप पंजीयन कार्यालय भवन के लिये बजटीय प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हथबंद से शिकारी केशली व्हाया जांगड़ा सड़क निर्माण एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक अंतर्गत जिले में ई-ट्रैक निर्माण हेतु बजट प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बजट में नई योजना शुरू करने का भी प्रावधान किया गया है जिसमें लखपति दीदी भ्रमण योजना, मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना, द्रुतगामी सड़क सम्पर्क योजना, सीज़ी-एसीई, मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना प्रमुख हैं।


