सुकमा,20 जून 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को वर्गवार मेरिट सह प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। यह सूची विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in में भी अपलोड की गई है। काउंसिलिंग के लिए अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति(पीवीटीजी) बालक हेतु 23 जून, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) बालिका हेतु 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/ बालिका के लिए 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका हेतु 26 जून तथा सामान्य वर्ग-अल्पसंख्यक वर्ग बालक/बालिका हेतु 27 जून, समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे निर्धारित किया गया है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थीयों को निर्धारित तिथि एवं समय में समस्त दस्तावेज सहित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, जिला रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री हरिस एस ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद कर परखी पुनरीक्षण की गुणवत्ता
जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- लोकतंत्र के आधार स्तंभ मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस ने बुधवार को लोहंडीगुड़ा तहसील में व्यापक भ्रमण कर दाबपाल के पुजारीपारा, नेगीरास, पारापुर और गढ़िया जैसे क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का न केवल जायजा लिया, […]
जनगणना 2027 कार्य हेतु 16 कार्मिकों की नियुक्ति हेतु एजेंसियों से 10 फरवरी तक निविदा आमंत्रित
अम्बिकापुर, 24 जनवरी 2026/sns/- भारत की जनगणना 2027 कार्य हेतु जिला कार्यालय सहित जिले के अंतर्गत समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में कुल 16 कार्मिक, जिनमें 14 तकनीकी सहायक एवं 02 बहु-कार्य कर्मचारी (एम.टी.एस.) हेतु 18 माह की अवधि के लिए एजेंसी के मध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों/प्लेसमेंट एजेंसी/लेबर सप्लायर/ठेकेदार/पंजीकृत […]
दुर्ग जिले में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन शिविर 18 से 20 फरवरी तक
दुर्ग, 16 फरवरी 2026/sns/- एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजनान्तर्गत तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर एवं समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के समन्वय से जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।समाज कल्याण विभाग के उप […]

