अम्बिकापुर, 24 जनवरी 2026/sns/- भारत की जनगणना 2027 कार्य हेतु जिला कार्यालय सहित जिले के अंतर्गत समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में कुल 16 कार्मिक, जिनमें 14 तकनीकी सहायक एवं 02 बहु-कार्य कर्मचारी (एम.टी.एस.) हेतु 18 माह की अवधि के लिए एजेंसी के मध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों/प्लेसमेंट एजेंसी/लेबर सप्लायर/ठेकेदार/पंजीकृत एनजीओ से 10 फरवरी 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक बंद लिफाफे में दर आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन शाम 04.00 बजे खोला जाएगा। निविदा से संबंधित प्रारूप, शर्तें एवं विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://surguja.gov.in तथा संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
डीएमएफ से सीसी रोड का निर्माण, मकरी जलप्रपात का हो रहा काया कल्पमकरीदरहा में पर्यटन को बढ़ावा देने चल रहे निर्माण कार्यों का डॉ. संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षणआने जाने के सड़क निर्माण पूर्ण होने से मकरी दरहा जलप्रपात के पर्यटन को मिलेगी नई गतिकलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जंगल मार्ग से पैदल पहुंचकर किया निरीक्षणडॉ कन्नौजे के निर्देश, रुपरेखा और मॉनिटरिंग से कार्य हुआ सम्भव
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फ़रवरी 2026/sns/-जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि से सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मकरी स्थित मकरी दरहा जलप्रपात में पहुंच मार्ग सीसी सड़क निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे स्वयं पैदल चलकर जंगल के रास्ते से मकरी जलप्रपात पहुंचे और वहां […]
मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा
बलौदाबाजार, 2 दिसम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 4 दिसम्बर को प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी मंगलवार को सुहेला पहुंचे। उन्होंने अधिकारियो की बैठक लेकर मुख्य मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, स्टॉल आदि के सम्बन्ध में जिम्मेदारी सौंपते हुए समय पर सभी […]
भिलाई की नन्ही प्रतिभा आद्या पाण्डेय ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
रायगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर भिलाई की 16 वर्षीय नृत्यांगना आद्या पाण्डेय ने अपनी भरतनाट्यम प्रस्तुति से ऐसा समां बाँधा कि पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँज उठा। भारतीय इतिहास और शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं को उन्होंने जिस सहजता और शुद्धता से प्रस्तुत किया, उसने दर्शकों […]


