रायगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 11 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि को आयोजित साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों की सूची, मेरिट सूची तथा चयन-सह-प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर भी सूची अपलोड कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से उसका अवलोकन कर सकें।
संबंधित खबरें
उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में आई तेजी, 1,02,609.19 मे. टन धान का हो चुका है उठाव
दुर्ग, 06 जनवरी 2026/sns/- राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी में तेजी आ रही है। धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया […]
बस्तर की धरती अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है रू तोखन साहू बदलते बस्तर में विकास की बयार नक्सलवाद के अंत की ओर भारत
सुकमा, 19 सितम्बर 2025/sns/- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि बस्तर की धरती, जो कभी नक्सल हिंसा की पहचान थी, अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है। गाँव-गाँव में पक्की सड़कें, स्वच्छता और शिक्षा की पहुँच बढ़ रही है, महिलाएँ उज्ज्वला योजना से धुएँ से […]
संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर पहुंचे धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण में
कवर्धा, 01 दिसंबर 2025/sns/-दुर्ग संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर आज कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने दशरंगपुर और बिरकोना खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से धान बिक्री के संबंध में चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए किसानों […]

