अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा द्वारा मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। स्टार्टअप शिविर में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य श्री चन्देश्वर सिंह पैंकरा, कार्यक्रम समन्वयक एवं ट्रेनिंग सेल प्रभारी माधुरी पाठक आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आगाज 23 से
बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 23 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे से बहतराई इंडोर स्टेडियम में राज्य युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान श्री साय खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट […]
शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सुरक्षा उपाय
कवर्धा, 08 जनवरी 2026/sns/- कबीरधाम जिले में शीतलहर एवं ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया कि जिले का तापमान दिन के समय 24 सेल्सियस से कम और रात में 10 सेल्सियस से […]
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार विकास पर हुई कार्य शाला स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार से जोड़ने का अवसर
जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रेरणा हॉल में ई-मार्केटप्लेस एवं […]

