रायगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 11 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि को आयोजित साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों की सूची, मेरिट सूची तथा चयन-सह-प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर भी सूची अपलोड कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से उसका अवलोकन कर सकें।
संबंधित खबरें
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 25 जुलाई तक
मुंगेली, 14 जुलाई 2025/sns/- मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चमारी और बोदा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 25 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए हैं।मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक […]
अधिकारीरास के ग्रामीणों का 10 वर्षों का इंतजार खत्म
सुकमा, 08 जनवरी 2026/sns/-जिले के ग्राम पंचायत अधिकारीरास के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पिछले एक दशक (10 वर्षों) से अधूरा पड़ा उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन आखिरकार जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी के मुख्य आतिथ्य में केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र […]
सीईई परीक्षा में जिले के 866 युवाओं हुए उत्तीर्ण निशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण कल से प्रारंभ
जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिले के 866 युवाओं ने भारतीय सेना की सीईई (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया गया। सफल अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया में और बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यह प्रशिक्षण 09 सितम्बर […]


