छत्तीसगढ़

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

दुर्ग, 24 फरवरी 2026/sns/- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया तथा लगभग 40 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील किया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्रीमती अरूणा साहू, श्री सुभाष बंजारे (सांख्यिकी अधिकारी), श्री लोकेश पाटिल सहित संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री मिथलेस सोनखुटिया, प्रशिक्षण अधिकारी श्री बी. कुमार, श्री ज्योति प्रसाद एवं श्रीमती पुष्पा देवांगन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *